एकता मंच का ड्रग्स के खिलाफ जन जागरण अभियान। (Sa,No,To,Drug’s)।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

मुंबई की सामाजिक संस्था एकता मंच द्वारा कल पश्चिम मुंबई के अंधेरी इलाके में रैली निकाल कर जन जागरण अभियान चलाया गया ।

एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कौल सर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, फिल्म जगत से जुड़े लोग, खेल खिलाड़ी,सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल कालेज के छात्र छात्राएं, हर जाति,हर बिरादरी के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे । लोगों के हाथों में (Say,NO,To, Drug’s) के बैनर तथा तख्तियां दिखाई पड़ रही थी । जहां वारकरी समाज के लोग भजन गाते हुए नशा मुक्ति का संदेश दे रहे थे वहीं कोली समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य कर लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देते नजर आए ।

शाम 5 बजे अंधेरी पश्चिम चार बंगला स्थित माडल टाउन के चाचा नेहरू गार्डन से शुरू हुई यह जन जागरण रैली रात 8 बजे यारी रोड वर्सोवा स्थित सी डब्लू सी के पास समाप्त हुई ।इस रैली में 5 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...