मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

सुप्रसिद्ध विधिवेत्ता पद्मश्री एडवोकेट उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा सांसद नियुक्त किए जाने पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। भाजपा चांदिवली विधानसभा संयोजक एवं पूर्व नगरसेवक प्रकाश देवजी मोरे ने एडवोकेट उज्ज्वल निकम को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई दी।


इस अवसर प्रवक्ता एडवोकेट अनिकेत निकम जिला उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित, पवई मंडल अध्यक्ष महेश चौगुले, असल्फा मंडल अध्यक्ष प्राजक्ता मौर्य, पूर्व विधानसभा महासचिव रेशमा चौगुले, असल्फा मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, असल्फा मंडल महासचिव परशुराम शिंदे, वार्ड अध्यक्ष 159 तानाजी कवर, पूर्व वार्ड अध्यक्ष प्रशांत मौर्य, गुजराती सेल वार्ड अध्यक्ष 159 राकेश उपाध्याय, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


