मुंबई वार्ता संवाददाता

वडाला मुंबई स्थित एन. के . ई. एस . हाई स्कूल ने हर साल की तरह इस बार भी 100% परिणाम आया वर्ष 2024 25 के सभी छात्रों ने सफलता हासिल की। इस बार कुल 135 छात्रों ने परीक्षा दिया जिसमें 65 छात्रों ने डिस्टिंक्शन में आए l कु. विकास यादव ने 94% लाकर पूरे स्कूल में अव्वल रहें वहीं द्वितीय स्थान पर साक्षी सिंह ने 93.40% अंक लाई। इस प्रकार कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाए स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नितिना शुक्ला ने सभी छात्रों, शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।


इस परिणाम की खबर सुनते ही सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं और प्रबंधन कमिटी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नितिना शुक्ला के लिए यह परिणाम काफ़ी महत्वपूर्ण था क्योंकि बतौर मुख्याध्यापिका कार्यकाल का यह उनकी पहली उपलब्धि थी जिसमें उन्होंने अपनी वर्ग शिक्षिकाओं तथा शिक्षकों के साथ मिलकर पिछले साल से बेहतर परिणाम घोषित किया। और अपने आप को साबित करके दिखाया।


सभी प्रबंधन कमिटी के सदस्यों ने इसे उपलब्धि पर सेकेंडरी स्कूल के कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य इसी तरह एन. के. ई. स्कूल के उन्नति की कामना की।


