ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए धमकी देकर करोड़ों की उगाही करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन वसूली करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर लोगों को आसान लोन का लालच देकर उनके मोबाइल डेटा तक पहुंच हासिल करने और बाद में धमकी, बदनामी तथा मानसिक दबाव बनाकर भारी रकम वसूलने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को एक पीड़ित ने ऑनलाइन लोन ऐप से 22,050 रुपये का कर्ज लिया था। लोन मिलने के दौरान आरोपियों ने ऐप के माध्यम से पीड़ित के मोबाइल फोन का निजी डेटा एक्सेस कर लिया। पीड़ित द्वारा ब्याज सहित पूरी रकम चुकाने के बाद भी आरोपियों ने उसे और उसके रिश्तेदारों को लगातार फोन करना शुरू कर दिया।आरोपियों ने पीड़ित के रिश्तेदारों, परिचितों और कार्यस्थल पर फोन कर उसकी बदनामी की। इतना ही नहीं, उन्होंने धमकी दी कि यदि परिवार की सुरक्षा चाहिए तो फिर से उसी ऐप से नया लोन लेकर ब्याज की रकम चुकानी होगी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के चलते पीड़ित को अलग-अलग 18 ऑनलाइन लोन ऐप से करीब 7,04,570 रुपये तक का कर्ज लेना पड़ा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ित को बार-बार कॉल और मैसेज भेजते थे तथा “टाइम सेटलमेंट” के नाम पर अतिरिक्त पैसों की मांग करते थे। आरोपियों ने पीड़ित के रिश्तेदारों, दोस्तों और दफ्तर के अधिकारियों को भी फोन और मैसेज भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। लगातार हो रही इस प्रताड़ना के कारण पीड़ित की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी।पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद 27 मई 2026 को अपराध शाखा ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और उगाही की रकम लेने पहुंचे छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए फंसाकर मानसिक प्रताड़ना देकर करोड़ों रुपये की उगाही की है। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 30 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस कार्रवाई को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण शाखा 2 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिलीप तेजनकर की टीम ने अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र पर बढ़ते कर्ज और ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार घिरी, एनसीपी (एसपी) का बड़ा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में बढ़ते सार्वजनिक कर्ज और...

बखरी—-

सुरेश मिश्र / कवी/मुंबई वार्ता गर्मी थी या...