कर्मवीर भाऊराव पाटिल की 138वीं जयंती संपन्न।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

पालघर जिले के वसई तालुका स्थित जूचंद्र गांव में रैयत शिक्षा संस्थान के संस्थापक शिक्षा महर्षि पद्मभूषण डॉ कर्मवीर भाऊराव पाटील की 138 वीं जयंती मनाई गई । शनिवार 27 सितंबर को जूचंद्र स्थित कर्मवीर भाऊराव पाटील विद्यालय व एस पी ज्यूनियर कालेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ कर्मवीर भाऊराव पाटील तथा लक्ष्मीबाई भाऊराव पाटील की प्रतिमा पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

रायगड के सहायक विभागिय अधिकारी व प्राचार्य विलासराव जगताप ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी । स्थानीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल ने सभी के प्रयास से विद्यालय के नये भवन निर्माण की प्रस्तावना रखा। उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए रैयत शिक्षा संस्थान के मैनेजिंग कौंसिल सदस्य रामशेठ ठाकुर ने नये भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपया देने की घोषणा किया । ठाकुर की घोषणा पर विभागीय चेयरमैन बालाराम पाटिल ने कहा कि इस सहायता निधि से विद्यालय के अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे । इस अवसर पर जूचंद्र गांव के भोईर परिवार की तरफ से स्व यमुना महादेव भोईर की स्मृति में दिया जाने वाला आदर्श शिक्षा संचालक कर्मवीर पुरस्कार रामशेठ ठाकुर को प्रदान किया गया ।

इसी तरह अन्य पुरस्कार पाने वालों में निलेश गवली सर, श्रीमती मानसी सालुंखे, संजय म्हात्रे, श्रीमती जान्हवी भोसले, संजय फर्डे, श्रीमती प्रज्ञा घरत, श्रीमती तृप्ति राऊत, मोहन कोगरे, श्रीमती ज्योत्स्ना ठाकुर, प्रमोद कोली, विवेकानंद पाटिल, जनार्दन म्हात्रे, हरिहर पाटिल, जितेंद्र भोईर, निवृत्ति म्हात्रे, प्रवीण गावड़े, हेमराज भोईर, संतोष गूजर, वैभव गावंड, संजय म्हात्रे आदि के नाम शामिल हैं । सभी अतिथियों का सम्मान संस्था के चेयरमैन चंद्रकांत दलवी के हाथों किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...