मुंबई वार्ता संवाददाता

नवी मुंबई के ऐरोली सेक्टर 5 स्तिथ सरस्वती विद्यालय के प्रांगण मे श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ संस्था (रजि.)के तत्वावधान मे दस दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया।


इस पावन अवसर पर कथा व्यास श्री श्री 108 श्री स्वामी प्रेमदास जी रामायणी महाराज सीता कुंड अयोध्या धाम के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा का गुणगान किया जा रहा है श्री राम कथा के श्रवण का सौभाग्य नगर वासियों को प्राप्त हो रहा है. जिसमे रबाले एवं ऐरोली क्षेत्र को भक्ति मय वातावरण व्याप्त हो गया है।


कार्यक्रम की शुरुआत 12 दिसंबर कलश यात्रा से हुई। इसके पश्चात 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पीठ पूजन एवं पाठ शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन का आयोजन किया जा रहा हैँ।वही 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे दोपहर 3 बजे तक हवन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन होगा।


श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि संस्था विगत 15 वर्षों से निरंतर सफलतापूर्वक कथा का आयोजन करती आ रही है जो एक अनुकरणीय उदाहरण हैँ। उन्होंने कहा की इस सफलता के पीछे पूरी टीम का समर्पण व एकजुट प्रयास हैँ। शैलेन्द्र शुक्ला ने समस्त नगर वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री राम कथा का श्रवण करें आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करें तथा अपने जीवन को सुगम और मंगलमय बनाएं



जय श्री राम