कल्याण में जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरित।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

एम. जे.पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्कृति संगम गोल्डन द्वारा आयोजित मुफ्त नोटबुक वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन कल्याण पश्चिम के यशोदा हॉल में किया गया।

पिछले 40 वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम समाजसेवी डॉ. विजय पंडित के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद छात्रों को निशुल्क नोटबुक वितरित की जाती है।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के संसाधनों में मदद पहुँचाना है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय पंडित ने कहा, शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक विश्वनाथ नाथ भोईर, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, शिक्षाविद डॉ पद्मिनी कृष्णा, शिवसेना के कल्याणअध्यक्ष रवि पाटिल आदि मान्यवरों की उपस्थिति और जयनारायण मुन्ना पंडित की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय पंडित ने किया और आभार प्रदर्शन हृदय पंडित ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नया जन सुविधा केंद्र जहाँ दूध की रखवाली करेगी बिल्लियां !

मुंबई वार्ता संवाददाता जौनपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी...