कल्याण में ‘नोट बदल’ के नाम पर 5 लाख की लूट 8 आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/विपिन शुक्ल

नोट बदलकर ज्यादा रकम दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोळसेवाडी पुलिस ने महज कुछ घंटों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.36 लाख रुपये नकद, दो स्कॉर्पियो गाड़ियां और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता दीपक शिंदे (निवासी वाघोली, पुणे) को आरोपियों ने 5 लाख रुपये के बदले 7 लाख रुपये की छोटी करेंसी देने का लालच दिया था। आरोप था कि 10, 50 और 100 रुपये की नोटों में 2 लाख रुपये अतिरिक्त दिलाए जाएंगे। इसी बहाने 25 फरवरी 2026 को उन्हें विठ्ठलवाडी रेलवे स्टेशन, कल्याण पूर्व बुलाया गया।

शिकायतकर्ता जैसे ही 5 लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से तीन-चार लोग पहुंचे और खुद को पुलिस बताकर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान नोट बदलने वाले व्यक्ति को जबरन गाड़ी में बैठाया गया और शिकायतकर्ता के हाथ से 5 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 26 फरवरी 2026 को कोळसेवाडी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 310(2), 309(4)(6), 204, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।तकनीकी विश्लेषण से पकड़ में आए आरोपीगुन्हे शोध पथक ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए।

पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी पुराने पुणे हाईवे की ओर बढ़ रही है। तुरंत तळेगाव दाभाडे पुलिस से संपर्क किया गया। सोमाटणे फाटा टोल नाके पर MH-04-GD-7823 नंबर की स्कॉर्पियो को रोका गया और उसमें सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में संजय नागोजीराव भोसले (56, गौरीपाडा, कल्याण), गौसपाक गुलाम हुसैन शेख (36, गौरीपाडा, कल्याण), सोमीनाथ तुळशीराम गायकवाड (50, मोहने) और अरविंद नागनाथ जॉजट (39, इंदिरानगर, कल्याण) शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अन्य आरोपी दूसरी स्कॉर्पियो (MH-05-AJ-0247) से आळंदी मार्ग होते हुए अहिल्यानगर-शिर्डी रोड की ओर भाग रहे हैं।

पुलिस ने राहुरी थाने से संपर्क कर नाकाबंदी कराई, जहां से उमाशंकर हनुमान प्रसाद पांडे उर्फ पप्पू (51, वडोलगांव, उल्हासनगर), शरद कुमार मोहन (46, ओटी सेक्शन, उल्हासनगर), नरेश फट्टू शर्मा (45, ओटी सेक्शन, उल्हासनगर) को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा लक्ष्मण उर्फ प्रदीप विश्वनाथ धनवे (38, उल्हासनगर) को अगले 36 घंटे में हिरासत में लिया गया।

■ 2.36 लाख रुपये बरामद

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। उनके पास से लूट की रकम में से 2 लाख 36 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल दो स्कॉर्पियो गाड़ियां और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे (परिमंडल-3, कल्याण), सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी घेटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत गुख के मार्गदर्शन में कोळसेवाडी पुलिस की टीम ने अंजाम दी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नोट बदलने या अधिक रकम दिलाने के लालच में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘जलसा’ के बाहर बिगड़ी फैन की तबीयत, अमिताभ बच्चन के ‘संडे दर्शन’ में मचा हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले...

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...