कांदिवली में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मिलावट के संदेह में 58 किलो रबड़ी कुल्फी जब्त।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

रबड़ी कुल्फी में मिलावट की आशंका के चलते खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कांदिवली-चारकोप क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 58 किलोग्राम रबड़ी कुल्फी जब्त की है। अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए उत्पादों की अनुमानित कीमत 17,400 रुपये है।


एफडीए अधिकारियों ने के.सी. इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में निरीक्षण के दौरान पाया कि पाम तेल और स्टार्च युक्त ‘फ्रोजन डेजर्ट’ को रबड़ी कुल्फी के नाम से बेचा जा रहा था। जांच में खाद्य उत्पादों की लेबलिंग और उनमें इस्तेमाल किए गए घटकों की जानकारी में भी गंभीर विसंगतियां सामने आईं। इसके अलावा बिना लेबल वाला क्रीम का स्टॉक भी बरामद किया गया।


यह कार्रवाई अन्न सुरक्षा अधिकारी अक्षय रायकर और लखन मुखीरवाड़ तथा सहायक आयुक्त मेघना पवार ने सहआयुक्त महेश चौधरी और आयुक्त तुकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में की।


अधिकारियों ने बताया कि संबंधित उत्पादों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उपभोक्ताओं को गलत या भ्रामक जानकारी देने संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है। इसी के चलते पूरे खाद्य भंडार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा जैसे मुद्दे ज्यादा महत्वपूर्ण, मौजूदा सरकार असंवेदनशील : सुप्रिया सुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की...