कांदिवली में कुएं में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, दमकल ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में मृत घोषित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना एमजी क्रॉस रोड नंबर-4 स्थित सागवाड़ी चॉल के पीछे, मकागो होटल के समीप हुई।


जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी), पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने रस्सी और पहली मंजिल की सीढ़ी (फर्स्ट फ्लोर लैडर) की मदद से किशोर को कुएं से बाहर निकाला।


गंभीर हालत में उसे तत्काल निजी निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत अवस्था में लाया गया (ब्रॉट डेड) घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान प्रीत संदीप गनवे (16 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है और किशोर के कुएं में गिरने तथा डूबने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘सरकार से सवाल पूछना बदनामी नहीं, लोकतंत्र का अधिकार’, मुख्यमंत्री के बयान पर वर्षा गायकवाड़ का हमला।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद...