मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारत एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित कार्तिका हाई स्कूल कुर्ला प. विवेक इन्ग्लिस स्कूल कुर्ला पूर्व व माथेरान वैली हाई स्कूल का 10 का परीक्षाफल 100% आया है, इसके लिए भारत एजुकेशन सोसायटी की सी ई ओ श्रीम शीला नायर ने इसका श्रेय सभी शिक्षको व प्रधानाचार्यो के अनुशासन व प्रशासन को दिया है।
बी ई एस की सी ई ओ श्रीम शीला नायर ने बताया कार्तिका हाई स्कूल के पाच टापरो मे बागल रिया सतीश 96%,खान अदनान 95.20%,यादव रोशन 94.40%,विचारे नियती 94.20%, बेहरा अनुष्का 93.80%,और विश्वकर्मा श्रेया देवी ने 93.80% मार्क पा कर स्कूल का नाम रोशन किया। माथेरान वैली हाई स्कूल के तन्मय गणेश 93.80%, गार्गी प्रकाश 90.40% व समृद्धि सचिन ने 90% अंक पा कर स्कूल का नाम रोशन किया।
कार्तिका हाई स्कूल की प्रिन्सिपल श्रीम वीना लोबो मैडम ने बताया कुल 530 बच्चे परीक्षा में बैठे थे सभी उत्तीर्ण हुए। सीईओ श्रीम शीला नायर ने इस सफलता का श्रेय सभी शिक्षको व तीनो स्कूल के प्रधानाचार्य को दिया है।


