श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
मुंबई के काला चौकी पुलिस ने 5 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 15 फरवरी को काला चौकी पुलिस को चिंचपोकली इलाके में एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक की जानकारी मिली.
इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आसूरा खातुन नामक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया. आसूरा से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार अन्य बांग्लादेशी घुसपैठियों मोहम्मद सलाम सरदार, सोहाग सरदार, मोहम्मद शमीम मुराद हसन अली और मोहम्मद आलमीन लतीफ मोरोल को गिरफ्तार कर लिया है. पांचों बांग्लादेशी घुसपैठियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की आगे जाँच कर रही है.
सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर , पुलिस उपायुक्त (जोन-4) श्रीमती राग सुधा आर, सहायक पुलिस आयुक्त घनश्याम पलंगे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई काला चौकी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर की टीम ने की है.


