मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में कुर्ला एल विभाग में तैनात सहायक अभियंता सचिन बेलदार पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपी को लेकर समाजसेवी सुशील गुप्ता ने मोर्चा खोल दिया है. इसी क्रम में वे 9 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में आमरण उपोषण पर बैठ गए हैं।


सुशील गुप्ता का कहना है कि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी उन्हें लंबे समय से मिल रही थी। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया।
उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक सचिन बेलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित नहीं किया जाता है,और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती, तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे। गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अभियंता बेलदार के कार्यकाल में विभागीय कार्यों में गड़बड़ी, ठेकेदारों से मिली भगत और आमजन के योजनाओं से वंचित करनी जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही है। यही कारण है कि स्थानिक नागरिक इस मुद्दे पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।


आजाद मैदान में गुप्ता के इस आंदोलन को लेकर समाज के कई वर्गों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीय रहिवाशी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उनके साथ खड़ी दिखाई दे रहे हैं।
ज्ञात हो कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है अब देखना यह है कि महानगर पालिका प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता हैं और सुशील गुप्ता के उपोषण का क्या परिणाम निकलता है।


