डोंबिवली में चैन स्नैचिंग की गुत्थी सुलझी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

Date:

मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

शहर में महिलाओं से चैन स्नैचिंग की घटनाओं ने बीते दिनों खौफ का माहौल पैदा कर दिया था। डोंबिवली में एक चैन स्नैचिंग मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 सितंबर की शाम डोंबिवली पूर्व के चामुंडा सोसायटी गेट, 50 फीट रोड पर हुई वारदात में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाए जाने के बाद नागरिकों में दहशत फैल गई थी। पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का भारी दबाव था।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास के 106 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बारीकी से की गई जांच ने आखिरकार सुराग दिया और सुनील नगर इलाके में तीन शातिर चैन स्नैचर्स को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभय गुप्ता (21), अभिषेक जौहरी (32) और प्रशांत शुक्ला (27) बताए गए हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और करीब 3 लाख 80 हजार 420 रुपये का सामान बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि यह आरोपी केवल स्थानीय अपराधी नहीं बल्कि अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। इनके खिलाफ डोंबिवली व मानपाड़ा थानों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हत्या और डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। यह ऑपरेशन डोंबिवली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...