कुर्ला एल वॉर्ड : 6,834 मतदाता गलत वार्ड में दर्ज; अनिल गलगली ने की तत्काल सुधार की मांग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की सामान्य चुनाव 2025 के लिए प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गंभीर त्रुटि सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने एल वॉर्ड के सहायक आयुक्त को पत्र देकर इस गलती को तुरंत सुधारने की मांग की है।

गलगली के अनुसार, वार्ड 163 में दर्शाए गए कुल 6,834 मतदाता वास्तव में वार्ड 162 के भू-भाग में आते हैं। हाल ही में हुए प्रभाग पुनर्रचना (Delimitation) के अनुसार निम्नलिखित लिस्ट पार्ट्स को वार्ड 162 में होना चाहिए था, किंतु ड्राफ्ट लिस्ट में उन्हें गलती से वार्ड 163 में शामिल किया गया है।

गलत तरीके से दर्ज लिस्ट पार्ट्स एवं मतदाता संख्या :लिस्ट पार्ट 247 → 1,454 मतदाता (सीरियल 1634–3087)लिस्ट पार्ट 248 → 1,343 मतदाता (सीरियल 3088–4430)लिस्ट पार्ट 249 → 1,157 मतदाता (सीरियल 4431–5587)लिस्ट पार्ट 250 → 1,285 मतदाता (सीरियल 5588–6872)लिस्ट पार्ट 251 → 799 मतदाता (सीरियल 6873–7671)लिस्ट पार्ट 252 → 796 मतदाता (सीरियल 7672–8467)कुल : 6,834 मतदाता।

अनिल गलगली ने कहा कि,” ये सभी क्षेत्र एवं मतदाता भौगोलिक और प्रशासनिक रूप से वार्ड 162 में आते हैं, इसलिए मतदाताओं की गलत वार्ड में एंट्री चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इन 6,834 मतदाताओं को तत्काल वार्ड 163 से वार्ड 162 में स्थानांतरित किया जाए।”

इस संबंध में दिया गया पत्र सहायक आयुक्त, एल वॉर्ड को सौंपा गया है तथा इसकी प्रति महानगर आयुक्त भूषण गगरानी और अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी को भी भेजी गई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related