कृष्ण जन्माष्टमी पर ‘अवध में राम आये हैं, बिरज में कान्हा की तैयारी’ गीत हुआ वायरल।

Date:

मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो पर हैं। मंदिरों को सजा दिया गया है। बाजार और मेले भी सज चुके हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण भजन भी खूब सुने जा रहे हैं। ऐसे में हिंदी-भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक के गीत ‘अवध में राम आये हैं, बिरज में कान्हा की तैयारी’ का म्यूजिक वीडियो श्रोताओं का दिल जीत रहा है। इसे भोजपुरी आईटी सेल नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को सुरभि कश्यप, कुणाल मिश्रा और साकेत सुमन ने अपनी आवाज दी है और इसे गायकों समेत निर्माता शैलेन्द्र द्विवेदी पर फिल्माया गया है। गाने का म्यूजिक मोहित म्यूजिक और साकेत सुमन ने तैयार किया है। कॉन्सेप्ट है आस्था द्विवेदी का और इसके डायरेक्टर हैं दिग्विजय सिंह। इस गीत को लेकर मनोज भावुक ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है – ” राम-कृष्ण हमारे नायक हैं, महानायक हैं। हमारी धड़कनों में हैं, हमारी लय में हैं। उन्हें भूलने से, उन्हें छोड़ने से हम बेसुरा हो रहे हैं, बीमार हो रहे हैं। उन्हें सुनकर, उन्हें गुनकर, उन्हें पढ़कर, उन्हें गाकर, उन्हें भजकर, उन्हें यादकर हम सुख, शांति और आनंद को प्राप्त कर सकते हैं। मेरे मन में राम चले, कृष्ण की बाँसुरी बजी तो अनेक रचनाएं हुईं। उन्हीं अनेक में से एक को भोजपुरी आईटी और इसके प्रमुख शैलेंद्र द्विवेदी जी ने अपनी कमाल की प्रस्तुति से सजाया-सँवारा है और कृष्ण-जन्माष्टमी के अवसर पर आपको समर्पित किया है। सुनिये-सुनाइये और राम-कृष्ण को मन में बसाइये। अंतिम आदमी तक यह गीत पहुँचना चाहिए। राम-कृष्ण सबके हैं।‘’

भोजपुरी आईटी सेल भोजपुरी में साफ-सुथरा कंटेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके संचालक शैलेन्द्र द्विवेदी सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजिनियर है। वहीं गीतकार मनोज भावुक अफ्रीका और यूरोप में एक दशक तक इंजिनियर के रूप में सेवा देने के बाद भोजपुरी के लिए समर्पित भाव से लगे हुए हैं। अनेक पुस्तकों के प्रणेता और फिल्म गीतकार मनोज भावुक कहते हैं कि इंटरटेनमेंट के लिए बच्चे भले सलमान-शाहरुख़ को देखें लेकिन हमारे असली नायक राम और कृष्ण हैं। हर बच्चे को उन्हें ठीक से जानना और जीवन में उतारना चाहिए। राम और कृष्ण का जीवन, मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान है. यह गीत कृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शकों को एक अनुपम भेंट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...