गुरु नानक डिग्री कॉलेज बॉयज़ क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन, अनीश गुप्ता की अर्धशतकीय पारी।

Date:

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

महानगर के चर्चगेट स्थित ओवल ग्राउंड में रविवार, 19 दिसंबर 2025 से चल रहे एमसीए सीनियर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरु नानक डिग्री कॉलेज बॉयज़ क्रिकेट टीम ने सेठ एल.यू. ज़वेरी कॉलेज, अंधेरी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुरु नानक डिग्री कॉलेज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 153 रन बनाए। टीम की ओर से अनीश गुप्ता ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

जवाब में सेठ एल.यू. ज़वेरी कॉलेज की टीम को रोकने में यश बोरा ने अहम भूमिका निभाई और 5 ओवर में मात्र 18 रन देकर 5 विकेट झटके।इस अवसर पर बॉयज़ एवं गर्ल्स क्रिकेट टीमों के कोच सुजीत सिन्हा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी अपने-अपने स्तर पर 100 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी क्रिकेट के नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं, जिसका परिणाम टीम की लगातार जीत के रूप में सामने आ रहा है।कोच सुजीत सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत और परिश्रम के साथ खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...