मिठाई लाल सिंह की स्मृति में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मिठाई लाल सिंह की पुण्य स्मृति में आर्य समाज, माटुंगा के तत्वावधान में आयोजित अंतरविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दिनांक 19 दिसंबर को प्रातः 8.30 बजे श्री दयानंद विद्यालय एवं ग्लोबल विजडम एस० डी० स्कूल, कांदिवली (पश्चिम) के खेलकूद मैदान में सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ बोरीवली के लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद अम्बरीष दुबे (चेयरमैन,रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, मिर्ज़ापुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में दीपक बाला तावड़े (जिला उत्तर मुंबई), वरिष्ठ नगरसेवक कमलेश यादव , श्रीकांत कवठंकर (पूर्व नगरसेवक), प्रताप बैंक के चेयरमैन एवं आर्य समाज माटुंगा के महामंत्री चंद्रकुमार सिंह, समारोह अध्यक्ष अरुण कुमार अबरोल तथा कार्यक्रम की संयोजिका एवं आर्य समाज, माटुंगा की अध्यक्ष श्रीमती सुमिता सुमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती सुमिता सुमन सिंह जी एवं महामंत्री चंद्रकुमार सिंह द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन उमेश प्रताप सिंह ने किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह एवं श्रीमती रेणुसिंह चौधरी द्वारा कमेंटेटर एवं रेफरी महोदय का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं आर्य समाज माटुंगा के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...