गोवंडी में 8 मंजिला इमारत की छत की पैरापेट दीवार का हिस्सा गिरा, 17 वर्षीय युवती गंभीर घायल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

गोवंडी ईस्ट के शिवाजी नगर स्थित नटवर पारेख कंपाउंड की MHADA कॉलोनी में रविवार शाम एक सात मंजिला इमारत की छत की पैरापेट दीवार का बाहरी प्लास्टर और कुछ हिस्सा गिरने से एक 17 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।


बीएमसी की जानकारी के अनुसार, घटना 30 अगस्त 2026 को शाम 6:54 बजे बिल्डिंग नंबर 8बी में हुई। यह इमारत ग्राउंड फ्लोर के अलावा सात मंजिलों की है। छत की पैरापेट दीवार का कुछ बाहरी प्लास्टर वाला हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जबकि दीवार का कुछ हिस्सा खतरनाक स्थिति में लटक रहा था।


सूचना मिलने के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, MHADA के कर्मचारी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने बांस और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से लटके हुए खतरनाक हिस्से को नीचे गिराया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।


हादसे में एक पैदल जा रही युवती घायल हो गई थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उसे निजी वाहन से सायन अस्पताल ले जाया गया। बाद में अस्पताल की जानकारी के अनुसार घायल की पहचान काजल जायसवाल (17) के रूप में हुई। उसे सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।


इसके अलावा सेंट जॉर्ज अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे से संबंधित दो अन्य लोगों के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली। इनमें 53 वर्षीय रंजीत सिंह को मामूली चोट आई, जबकि निशांत सिंह के माथे और पीठ पर चोटें आईं। दोनों ने चिकित्सकीय सलाह के बावजूद अस्पताल में इलाज जारी रखने से इनकार करते हुए LAMA (Leaving Against Medical Advice) के तहत अस्पताल छोड़ दिया।


फिलहाल बीएमसी और MHADA की टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है और इमारत के प्रभावित हिस्से की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा में तेज रफ्तार इनोवा ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौत; महिला चालक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा पश्चिम में रविवार दोपहर एक...