घनसावंगी विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं में तेजी लाई जाए- जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने जालना जिले के घनसावंगी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जलापूर्ति योजनाएं सुनियोजित और समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।वे मंत्रालय में घनसावंगी विधानसभा क्षेत्र की जलापूर्ति परियोजनाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

बैठक में विधायक हिकमत उधाण, जलापूर्ति विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, अभियान संचालक प्रतिनिधि सुषमा सातपुते, मुख्य अभियंता प्रशांत भामरे और क्षेत्र से संबंधित जलापूर्ति अधिकारियों की उपस्थिति रही।

मंत्री पाटिल ने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र की जलापूर्ति परियोजनाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पंद्रह दिनों में इन कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जलापूर्ति कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही, जो काम वर्तमान में प्रगति पर हैं, उन्हें और गति दी जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की सभी जलापूर्ति योजनाओं में सौर ऊर्जा के उपयोग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...