चर्मकार समाज की सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा – मंगल प्रभात लोढ़ा।

Date:

मुंबई वार्ता / हरिशचंद्र पाठक

चर्मकार समाज की सभी मांगों को आगामी एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया। वे रविवार, माघ पूर्णिमा के दिन संत शिरोमणि रोहिदास महाराज की 650वीं जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

दादर स्थित राजा शिवाजी विद्यालय के मैदान में संपन्न हुए इस शुभारंभ समारोह में संत तुकाराम महाराज के दसवें वंशज ह.भ.प. शिवाजीराव मोरे महाराज, स्वामी विज्ञानानंद, मुंबई महानगर सह संघचालक प्रा. डॉ. विष्णु वझे चर्मकार विकास संघ मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष मराठे और उनके सारे पदाधिकारी उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक और भव्य समारोह का आयोजन महाराष्ट्र राज्य सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से चर्मकार समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से गठित संत शिरोमणि रोहिदास महाराज जयंती महोत्सव समिति द्वारा किया गया।

स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के निधन के कारण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि चर्मकार समाज की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपे गए ज्ञापन में शामिल सभी मांगों को आने वाले एक वर्ष में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आप मंत्री रहते हुए जिस तत्परता से कार्य किया जाता; उसी प्रकार इन मांगों को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुगलों से संघर्ष कर हमारी संस्कृति की रक्षा करने वाले संत रोहिदास महाराज के हम सभी ऋणी हैं। समिति के विजय इंगळे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चर्मकार समाज के शिष्टमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रास्ताविक ज्ञानेश्वर ठोंबरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन गुरुदेव कांबळे ने किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री भाई गिरकर तथा पूर्व विधायक बाबूराव माने भी विशेष रूप से उपस्थित थे।ह.भ.प. शिवाजीराव मोरे महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि संत रोहिदास महाराज ने भक्ति मार्ग, समानता, धर्म, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 14 फीट से ऊंचे झुग्गी-झोपड़ियों के डिमोलिशन की खबरों पर अबू आसिम आजमी ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से कार्रवाई रोकने की अपील।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता https://youtu.be/U7xwZcAtuNw?si=3hVT0R1d_LEHMaE0 मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में 14 फीट...

इरान के समर्थन में 1 अक्टूबर को मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी का मोर्चा, प्रकाश आंबेडकर ने किया ऐलान।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) की ओर...