चार शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक धर्मराज सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बदलापुर के लिए बाबू साहब द्वारा किया गया त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। मूलतः जनपद गाजीपुर निवासी बाबू साहब अपनें परिवार का त्याग कर बदलापुर में सर्वांगीण विकास का मूल्यांकन करते हुए चार शैक्षणिक संस्थान की स्थापना किया। यह बातें सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के बाद प्रबंधक श्याम सिंह ने कही। वह बुद्धवार को सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में कालेज के संस्थापक ठाकुर धर्मराज सिंह की पूण्य तिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबू साहब गांव से चंदा इकट्ठा कर महान संत मदन मोहन मालवीय की तरह बदलापुर में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज , सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज , श्री ईश्वरी नारायण संस्कृत महा विद्यालय तथा संग्राम बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना कराया। इन शिक्षण संस्थानों में क्षेत्र के बच्चे एवं बच्चियां शिक्षा ग्रहण कर प्रदेश तथा देश में बदलापुर का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्राचार्य डॉक्टर सुनील प्रताप सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अकादमी कौशल वाले प्रबंधक स्वर्गीय ठाकुर धर्मराज सिंह के अथक व दृढ़ प्रयास से सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज बदलापुर की स्थापना वर्ष 1973 में कला संकाय से संबद्धता के साथ हुई। उसके बाद से कॉलेज लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है। संस्थापक व पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय ठाकुर धर्मराज सिंह की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए प्रबंध सीमित ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर उनकी प्रतिमा स्थापित किया है।

मौके पर उपस्थित प्रबंध सीमित एवं कॉलेज के शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ डीके पटेल एवं अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉक्टर बृजेंद्र सिंह ने किया। मौके पर प्रबंधक श्याम सिंह ,प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह , अशोक सिंह,डॉक्टर करमचंद यादव ,प्रमोद नारायण शुक्ला , डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे ,रितुपर्ण सिंह ,सुनील सिंह आदि लोग मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, मंत्रालय कैंटीन को 98% अनुपालन बताने पर उठाए सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र...

रविवार को मध्य रेलवे का मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द और कई देरी से चलेंगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में रविवार, 2 अगस्त को...