मुंबई वार्ता संवाददाता

मध्य रेल के मुंबई डिवीजन में कार्यरत चीफ टिकट इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव 32 वर्षों की गरिमामय सेवा के बाद हाल ही में सेवानिवृत हुए हैं।


दादर टिकट चेकिंग स्टाफ की ओर से उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शानदार विदाई दी गई।


कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा, सीनियर डीसीएम प्रकाश कनौजिया, मध्य रेल के पीआरओ माइकल मैन्युअलराज, एसीम राजीव रंजन, डीसीटीआई प्रदीप कोरी, स्टेशन मैनेजर देवमणि तिवारी, जानेमाने हास्य कवि महेश दुबे, एनआईए के इंस्पेक्टर एस.के.सिंह, मनसे रेल कामगार सेना के प्रमुख जीतू पाटील, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा.संजय सिंह, पर्यावरणविद् डा. मुकेश गौतम, पहलवान केशव सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में टिकट जांच कर्मचारी उपस्थित थे।


