चेंबूर में 28 टन बेंजीन से भरे टैंकर में रिसाव, 500 मीटर क्षेत्र की घेराबंदी; दूसरे टैंकर में सुरक्षित ट्रांसफर।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

चेंबूर पूर्व में सोमवार रात बेंजीन से भरे एक टैंकर से रासायनिक रिसाव की घटना सामने आई। घटना की सूचना रात करीब 8:12 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को मिली। टैंकर में करीब 28 टन बेंजीन होने की जानकारी दी गई।
बीएमसी के अनुसार, घटना मैसूर कॉलोनी, माहुल रोड स्थित मोनोरेल स्टेशन के पास, चेंबूर (पूर्व) में हुई। बेंजीन ले जा रहे टैंकर से रिसाव होने की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

■ प्रभावित टैंकर से दूसरे टैंकर में बेंजीन ट्रांसफर


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित टैंकर में मौजूद बेंजीन को एक खाली टैंकर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बीएमसी के ताजा अपडेट के अनुसार, बेंजीन को दूसरे टैंकर में ट्रांसफर करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।


इसके बाद दोनों टैंकरों को बीपीसीएल रिफाइनरी परिसर में ले जाया जा रहा है। टैंकरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी होने तक घटनास्थल के आसपास 500 मीटर का घेरा (cordoned-off area) बरकरार रखा गया है।


बीएमसी के मुताबिक, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

■ एसिटिक एसिड टैंकर भी हटाया गया


इसी रात चेंबूर इलाके में एक अन्य रासायनिक टैंकर से जुड़ी घटना भी सामने आई। बीएमसी के अनुसार, एसिटिक एसिड ले जा रहा एक टैंकर रिवर्स करते समय पेड़ के बेसिन में फंस गया था।


मौके पर हाइड्रा मशीन की मदद से टैंकर को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। बीएमसी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में एसिटिक एसिड का कोई रिसाव नहीं हुआ।


दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और संबंधित एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम बना ‘झूठ की गूंज’: बाबूभाई भवानजी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना नेता और मुंबई के पूर्व...