सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता
छत्रपति संभाजीनगर के शाहगंज स्थित चेलीपुरा में महावीर किराना दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई . आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कोबुलायागया जिससे आग को बगल की दुकानों तक फैलने से रोका जा सके। अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह आग रात ब12 से एक बजे के बीच लगने की जानकारी मिली थी. आग आसपास की दुकानों तक फैल गई थी, इसलिए नगर निगम आयुक्त जी श्रीकांत ने फायर ब्रिगेड की पांच से सात गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर बुलाई थी।


