जनजागृति से स्वच्छता का संदेश : उल्हासनगर में स्वच्छता पखवाड़ा उत्साह के साथ मनाया गया।

Date:

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

स्वच्छ भारत अभियान 2.0 अंतर्गत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2025” पखवाड़ा आयोजित किया गया है। इस वर्ष “स्वच्छोत्सव” यह अभियान चलाया जा रहा है।

माननीय प्रशासक तथा आयुक्त श्रीमती मनीषा अव्हाले (भा.प्र.से.) के आदेशानुसार तथा माननीय अतिरिक्त आयुक्त डॉ. किशोर गवस और उपआयुक्त श्रीमती विशाखा मोटघरे के मार्गदर्शन में, दिनांक 22 सितम्बर 2025 को प्रातः 10.00 बजे उल्हासनगर महानगरपालिका, सिंधु एज्युकेशन सोसायटी, अखिल भारतीय स्थानीय स्वराज संस्था तथा ओरियन कंस्ट्रक्शन्स के संयुक्त तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में सिंधु एज्युकेशन सोसायटी हाईस्कूल उल्हासनगर-1, सिंधु एज्युकेशन सोसायटी हाईस्कूल खेमानी, मियामी गर्ल्स हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के लगभग 500 छात्रों ने सहभागिता की। प्रभाग समिति 01 व 02 के पूरे क्षेत्र में छात्रों ने नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। कचरा वर्गीकरण का महत्व, हरित शहर – स्वच्छ शहर इस विषय पर पथनाट्य के माध्यम से व्यापारियों में जनजागरण किया गया। छात्रों ने स्वयं सुंदर नारे बनाकर नागरिकों व व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया।

इस रैली में सहायक आयुक्त श्रीमती मयुरी कदम, सहायक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनीष हिवरे, मुख्य बाजार निरीक्षक श्री विनोद केणे, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्री एकनाथ पवार, स्वच्छता निरीक्षक श्रीमती ज्योति तायडे तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।रैली में उपस्थित छात्रों को श्री विनोद केणे ने गीले और सूखे कचरे के वर्गीकरण का महत्व समझाया तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। साथ ही यह भी बताया कि हमारे यहां होने वाले उत्सव वास्तव में “स्वच्छोत्सव” होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...