हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित मित्र गोविंदभाई परमार ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष 26 भारतीय पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लंबे समय से कश्मीर में अशांत वातावरण रहा है। मिनी स्विट्ज़रलैंड के रुप में पहचाने जाने वाले जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर किए गए इस हमले का कड़ा से कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए हम सभी भारतीय इस घटना की कडी निंदा करते है, और निषेध करते है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा देश के अन्य राज्यों के २६ भारतीय पर्यटकों की इस कायरता पूर्ण हमले में मौत हो गई है। हम इस आतंकवादी हमले में मारे गए सभी लोगों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
गोविंदभाई परमार ने यह भी कहा कि देश के गृहमंत्री कश्मीर में समय समय पर हो रहे नरसंहार को रोक पाने में असमर्थ साबित हुए हैं। उन्होंने निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस हमले की घोर निंदा की है। साथ ही संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, कि ईश्वर सभी परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।


