जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में अश्विन नवरात्र उत्सव नौ चंडी यज्ञ की विजयदशमी पर होगी पूर्णाहुति ।

Date:

वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं जय दुर्गा परमेश्वरी प्रतिष्ठान के संयुक्त संयोजन में दस दिवसीय शारदीय नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया है। मालाड पश्चिम, चिंचोली बंदर मार्ग स्थित सरस्वती लक्ष्मण चव्हाण हवलदार चाल के जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान अनेक अनुष्ठान के साथ नौ चंडी यज्ञ का आयोजन किया किया गया है जिसमें नित्य आहुतियां डाली जा रही हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी दिनेश राव एवं तन्वी राव ने बताया कि विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की ओर से जय दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में अश्विन नवरात्र उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

अनुष्ठान की पूर्णाहुति गुरुवार 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर शाम 6 बजे किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बिंदु से सिंधु की हिंदू चेतना है आरएसएस।

डॉ रवि रमेशचंद्र, ( तुलनात्मक राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत...