श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

“जुहू गली स्थित SRA परियोजना से संबंधित गलत जानकारी मुंबई कॉंग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने लोगों को दी है ।” इस प्रकार का व्याख्यान मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने आज एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान दिया है।


ज्ञात हो कि वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया था कि सरकार अपने नेताओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपने लोगों को सरकारी परियोजना दे रही है।
अमित साटम ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए जुहू गली SRA परियोजना पर कहा कि,” मेरे विधान सभा क्षेत्र में स्थित जुहू गली के SRA परियोजना संबंधित जानकारी देते हुए कॉंग्रेस मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने लोगों को भ्रमित किया है। जुहू गली SRA परियोजना 2002-2003 में प्रस्तावित किया गया था। 2008 में ग्रेस यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड ने यह परियोजना बेच दी। 75 करोड़ रुपए में दर्शन डेवलपर को यह परियोजना बेची गई थी। ग्रेस यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रमोटर कॉंग्रेस के ही विधायक अमीन पटेल है। उसी समय कॉंग्रेस नगर सेवक अब्दुल अजीज बबलू के पास उक्त जगह की कुछ सोसाइटी थी जो कि उन्होंने दर्शन डेवलपर को रू 34 करोड़ में बेच दी। इससे साफ़ है कि उक्त SRA परियोजना के दूसरे लाभकर्ता कॉंग्रेस नगरसेवक अब्दुल अजीज बबलू है।


उन्होंने कहा कि 2011 में अतिरिक्त मनपा आयुक्त किशोर गजभीये ने मनपा सफाई कर्मचारियों की जमीन दर्शन डेवलपर को देना का आदेश जारी किया। उस समय कॉंग्रेस की सरकार थी।2012 में उक्त परियोजना के भूमि पूजन में कॉंग्रेस के चीफ प्रमोटर और दर्शन डेवलपर के धीरज वाधवान उपस्थित थे। तत्कालीन कॉंग्रेस विधायक अशोक जाधव, नगरसेवक मोहसिन हैदर भी उपस्थित थे। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय के मामले में धीरज वाधवान ढाई साल जेल में रहे। उक्त SRA परियोजना में 7000 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। जुहू गली झोपड़ी वासियों का घर तोड़ा गया, कई साल से स्थानीय लोगों को किराया नहीं दिया गया है। ऐसे में 7000 करोड़ रुपए की हेराफेरी के लिए तत्कालीन भूमि पूजन के दौरान उपस्थित कॉंग्रेस के नेता जिम्मेदार है क्या ? ऐसा मेरा सवाल है।
उन्होंने कहा कि वाधवान के जेल जाने और 7000 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगने के बाद उक्त SRA परियोजना पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा stay लगी थी।वर्ष 2022 में जब महा आघाड़ी की सरकार थी और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, महानगर पालिका ने आश्रय योजना के अंतर्गत इस SRA परियोजना को हस्तगत किया। सफाई कर्मचारियों के लिए मनपा ने 140 करोड़ रुपये खर्च कर 479 घर बनाया। इसके बाद NCLT के माध्यम से नए विकासक मनोनीत किए गए। प्रवर्तन निदेशालय का stay हटा।नए विकासक ने मनपा का एक रुपया भी खर्च किए बिना 600 घर बनाने की बात कही । अब यह महानगर पालिका को निर्णय लेना है कि सफाई कर्मचारियों के लिए उक्त स्थान पर घर खुद बनाने है या इस नए विकासक के द्वारा बनाना है। इस इलाके में 5500 से अधिक झोपड़ी वासियों को इसी स्थान पर घर देने की कोशिश सरकार द्वारा की जा रही है तो कॉंग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है ?
उन्होंने कहा कि उक्त जगह के कुछ झोपड़ी वासियों का एग्रीमेंट laskariya बिल्डर के पास था जो कि अन्य लोगों की तरह उन्होंने दर्शन डेवलपर को बेची है। इस दलाली के लिए कॉंग्रेस नगरसेवक मोहसिन हैदर को बड़ा सा फ्लैट मात्र 5 लाख रुपये में मिला है। उस फ्लैट का एग्रीमेंट भी हमारे पास है।पास में ही एक अन्य SRA परियोजना करने वाले बिल्डर ने भी मोहसिन हैदर को मात्र 51000 रुपयों में एक फ्लैट दिया है। अंधेरी पश्चिम जैसे इलाके में बड़े बड़े फ्लैट 51 हज़ार और 5 लाख में कैसे मिले ? यह मोहसिन हैदर जी ही समझा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्षा गायकवाड़ को उनके ही लोगों ने भ्रमित किया और इसलिए उक्त SRA परियोजना को लेकर उन्होंने भ्रमित जानकारी दी है । मोहसिन हैदर ने मोहसिन खान के नाम से विदेश यात्रा की है, पाकिस्तान गया है इसलिए विभिन्न नामों वाला यह शख्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक भी हो सकता है। मोहिउद्दीन कुट्टी उर्फ मोहसिन हैदर उर्फ मोहसिन अमानुल्लाह खान को उद्धव ठाकरे ने मनोनीत नगरसेवक बनाया था, तो क्या उन्होंने मोहसिन का बैकग्राउंड चेक किया था? मैं मुंबई पुलिस आयुक्त से निवेदन करता हूं कि ऐसे व्यक्तियों की जांच की जानी चाहिए और कार्रवाई भी की जानी चाहिए।


