मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई ,कांदिवली पूर्व के अकुरली इलाके में एलपीजी गैस रिसाव के कारण लगी आग में छह महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनके शरीर 70 से 90 प्रतिशत तक जल गए हैं। घायलों में से चार को ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया, जबकि तीन को पहले बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल भेज दिया गया।


यह घटना राम किशन मिस्त्री चाल, ईएसआईसी अस्पताल के सामने, मिलिट्री रोड, अकुरली क्रॉस रोड नंबर 3, कांदिवली पूर्व में हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 9:05 बजे घटना की सूचना मिली।


ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान शिवानी गांधी (51), 70% जली हुई; नीतू गुप्ता (31), 80% जली हुई; जानकी गुप्ता (39), 70% जली हुई और मनराम कुमकुम (55), 40% जले हुए के रूप में हुई हैं। कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती घायलों में राखी जोशी (47) 85-90% जली हुई हैं; दुर्गा गुप्ता (30) 85-90% जली हुई हैं; और पूनम (28) 90% जली हुई हैं, जिनकी हालत गंभीर है।


