■ कामगार यूनियनों ने जताया कड़ा विरोध, निलंबन वापस लेने की मांग।
भिवंडी/मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका में संपत्ति कर वसूली कम होने के कारण 9 कर्मचारियों को आयुक्त अनमोल सागर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन कार्रवाई के खिलाफ ‘महाराष्ट्र राज्य जनरल मजदूर कामगार यूनियन अध्यक्ष भानुदास भसाले ,सेक्रेट्री श्रीपत तांबे सहित तमाम कामगार यूनियन पदाधिकारियों ने मनपा प्रशासन के मनमाने निर्णय के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है।


यूनियनो ने आयुक्त सागर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर निलंबित वसूली कर्मी मुरलीधर पाटिल, अनिरुद्ध वाणी, वसंत भोईर, प्रमोद जाधव, धर्मेंद्र शेलार, आनंद जगताप, मिलिंद म्हात्रे, सुरेंद्र साल्वी और शेखर जाधव पर की गई कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है और निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है।


यूनियन के अनुसार, संबंधित कर्मचारी पिछले 10 से 12 वर्षों से वसूली लिपिक के रूप में कार्यरत हैं.उन्हें वसूली प्रक्रिया का पर्याप्त अनुभव है और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई है।इस वर्ष अभय योजना के दौरान भी कर बकाएदारों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से वसूली का लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ।


यूनियन का कहना है कि जमीनी वास्तविकता को नजरअंदाज कर पूरी जिम्मेदारी केवल कर्मचारियों पर थोपना अन्यायपूर्ण है


