मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

सायबर जनजागरण माह के अवसर पर ठाणे पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में सायबर अपराधों से बचाव हेतु विविध जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 से 3:45 बजे के दरम्यान उल्हासनगर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक श्री दीपक यादव के मार्गदर्शन में सेंचुरी रेऑन वर्क्स कंपनी में सायबर जनजागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान कंपनी के कर्मचारियों को सायबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि ऑनलाइन ठगी या फ्रॉड की घटना घटे, तो तुरंत राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।


श्री यादव ने कहा कि सायबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना आज के युग की आवश्यकता है।ठाणे पुलिस द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सोसायटियों, कंपनियों और आम नागरिकों तक सायबर जागरूकता पहुंचाने का प्रयत्न किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में पुलिस हवलदार चोपडे, पुलिस सिपाही पोटे और गुप्त शाखा के अमलदारों ने सक्रिय सहयोग दिया।-


