मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की घाटकोपर और वर्ली यूनिट ने तीन अलग-अगल कार्रवाई के अंतर्गत कुल रू 1,65,80,000 की नशीली दवाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई ANC की घाटकोपर यूनिट ने देवनार,गोवंडी इलाके में नयूम शेख को गिरफ्तार कर उसके पास से 900 कोड़ेन उक्त खांसी के दवा की बोतलें बरामद किया है.


एक अन्य कार्रवाई के अंतर्गत इसी यूनिट ने कुर्ला इलाके में ड्रग्स व्यापार करने वाले संजीव सरकार को 396 ग्राम कोकीन समेत गिरफ्तार किया है. ANC की वर्ली यूनिट ने अग्रीपाड़ा इलाके से दो नायजीरियन नागरिको मोहम्मद बापीस्टा और फेथ इग्निबोसा को कुल 270 ग्राम एमडी समेत पकड़ा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त (एंटी नार्कोटिक्स सेल) शाम घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई घाटकोपर यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले और वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे की टीम ने की है.


