भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम की मां शीतल भास्कर साटम का निधन, भाजपा परिवार में शोक।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई के अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम की मां श्रीमती शीतल भास्कर साटम का रविवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से साटम परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, भाजपा मुंबई परिवार में शोक की लहर फैल गई है।


भाजपा मुंबई की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार, श्रीमती शीतल भास्कर साटम की अंतिम यात्रा रविवार, 11 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे उनके आवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले पश्चिम स्थित सेवा समाज श्मशानभूमि में किया जाएगा।


■अंतिम यात्रा का पता:

यशोधन सोसायटी, बी विंग, इर्ला ब्रिज, एस.वी. रोड, अंधेरी अग्निशमन केंद्र के सामने, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई।


■ अंतिम संस्कार का स्थान:

विले पार्ले सेवा समाज श्मशानभूमि, एस.वी. रोड, पवन हंस के पास, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई।


भाजपा मुंबई परिवार की ओर से श्रीमती शीतल भास्कर साटम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। पार्टी ने शोक संतप्त साटम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जिसको हमने छोड़ा,उसका घोड़ा बिदक गया…

मुंबई वार्ता/सुरेश मिश्र/कवि भला सनातन का कसूर क्या, बाबू...