डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का इंदू मिल स्मारक विश्व स्तरीय बनाया जाए- सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट.

Date:

सामाजिक न्याय मंत्री ने इंदू मिल स्मारक का निरीक्षण किया

मुंबई वार्ता संवाददाता

संपूर्ण विश्व के लिए आकर्षण और प्रेरणादायक बनने वाला, दादर स्थित इंदू मिल में निर्मित किया जा रहा भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक विश्व स्तरीय बनाया जाए। अप्रैल 2026 तक इस स्मारक का उद्घाटन करने का उद्देश्य है और स्मारक का कार्य उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए, ऐसी निर्देश सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने दिए।

मंत्री. शिरसाट ने बताया कि स्मारक के लिए आवश्यक धनराशि समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। आज मंत्री श्री. शिरसाट ने दादर स्थित इंदू मिल स्मारक के कार्यों का निरीक्षण किया और यह निर्देश दिए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, आयुक्त ओम प्रकाश बकोरिया, अतिरिक्त महानगर आयुक्त विक्रम कुमार, सहायक आयुक्त प्रसाद खैरनार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री. शिरसाट ने स्मारक में स्थापित की जा रही सुविधाओं और इसे तीव्र तूफान से बचाने के लिए की गई उपाय योजनाओं की जानकारी ली। वर्तमान में इमारत का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और स्मारक का कार्य प्रगति पर है। इस स्मारक में 100 फीट ऊंचे चबूतरे पर कांस्य धातु से ढके हुए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 350 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्मारक का संपूर्ण परिसर हरित होगा और यहां 1,000 सीटों वाला सभागार, अनुसंधान केंद्र, ध्यान केंद्र, पुस्तकालय और भूमिगत वाहन पार्किंग भी बनाई जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...