मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विंध्य सामाजिक संस्था द्वारा कुर्ला पश्चिम स्थित सुंदरबाग क्षेत्र में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।


इस शिविर का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं एडवोकेट कैलास आगवने के हाथों किया गया। इस अवसर पर बाबू बत्तेली, शैलेश सिंह, सिद्धार्थ लोमटे, अनिल लोंढे, अहमद शेख, संजय एल्लाड और शिवा पाणिग्रही उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन पंकज शर्मा, अखिलेश गौड़, ईश्वर चंद, अख्तर खान, अमजद शेख, लियाकत खान, प्रतीक प्रजापति और अमित बिंद द्वारा किया गया।


शिविर के दौरान नागरिकों की रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच भी की गई।


