महिला विधेयक पर बवाल: तेजिंदर सिंह तिवाना ने विरोधियों को सुनाई खरी-खरी।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सभागार में महिला विधेयक को लेकर चर्चा के दौरान वार्ड क्रमांक 47 के नगरसेवक और स्थायी समिति सदस्य तेजिंदर सिंह तिवाना ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।


महापौर को संबोधित करते हुए तिवाना ने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि “मातृशक्ति का अपमान” है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान देने के लिए यह विधेयक बेहद जरूरी है। ऐसे समय में इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी है।


उन्होंने आगे कहा कि एक ओर महिला आरक्षण का समर्थन करने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर इस विधेयक का विरोध किया जाता है, जो महिलाओं की भावनाओं के साथ विश्वासघात है। तिवाना ने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के कारण महिलाओं को न्याय मिलने में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।


विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “नारीशक्ति का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। महिलाओं का सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कार्यों में दिखना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं, वे देश की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।


तिवाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की महिलाएं समय आने पर इसका जवाब देंगी और महिला विरोधी सोच को जनता नकार देगी।


तिवाना के इस बयान के बाद सभागार में कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जोरदार बहस देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...