मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस की ओर से 13 अगस्त से 17 अगस्त तक नशीली दवाओं के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता दिवस मनाया गया।


इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 17 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन किया गया था।मुंबई पुलिस ने घाटकोपर पूर्व से पंत नगर, छेड़ा नगर, इंडियन ऑयल नगर, लोखंडे मार्ग, गोवंडी, मानखुर्द इलाके में बाइक रैली का आयोजन किया गया था।


इस बाइक रैली में मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की आजाद मैदान, वर्ली, बांद्रा, घाटकोपर और कांदिवली यूनिट समेत सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया।


रैली के दौरान ‘SAY NO TO DRUGS ‘ के पोस्टर लहराकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई इस जागरूकता अभियान के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों को, नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज करा रहे मरीजों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।


इसके अलावा पोस्टर,बैनर, डिजिटल प्लेटफॉर्म, आम जन सभाओं के माध्यम से भी लोगों को ड्रग्स के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया गया।


