दिव्यांग स्कूल बक्शा के दिव्यांग बच्चों ने डॉन्स कर जीता सबका दिल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में दिव्यांग बच्चों के बीच झण्डा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिकन्दर गिरी रहे जो वार्ड नंबर 46 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार है । विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट रजनीश शुक्ला कलेक्ट्री डॉ विकास यादव बासुदेव हॉस्पिटल नईगंज, डॉ मिथिलेश मौर्या गोमती हॉस्पिटल मुरादगंज रहे।

विशिष्ट अतिथियों ने झण्डा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर, तिरंगा दुपट्टा पहनाकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मानसिक दिव्यांग/मूकबधिर रोली, लक्ष्मी, आस्था, अभिषेक, शिवम्, आर्यन, दीपक, गोलू, अंश, ओम, लकी सरोज, आदि दिव्यांग बच्चों ने 20 राष्ट्रीय गीत पर सुन्दर डॉन्स किया और सबका दिल जीत लिया।

उपस्थित लोगों ने बच्चों को मिठाई खाने के लिए आर्थिक सहायता भी दी । मुख्य अतिथि सिकन्दर ने दिव्यांग बच्चों को हर सम्भव मदद करने का वादा किया और कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता भी दिया।

एडवोकेट रजनीश शुक्ला ने अपना जन्म दिन दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। प्रबंधक विनोद कुमार माली ने बताया कि यह संस्थान दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण भोजन कपड़ा स्वास्थ परिक्षण दिव्यांग प्रमाण पत्र व उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराता है।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सहयोगी डॉ प्रमोद कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम समापन के बाद दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक को भोजन कराया गया। मौके पर उम्मीद संस्था से आशीष निषाद, राहुल प्रजापति शुभांशु जयसवाल आयुवा नेता मनीष सिंह, बीडीसी विशाल पांडेय, डॉ एल के विश्वकर्मा, राम अवतार माली सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा,सत्य प्रकाश दुबे, सरस्वती चौहान, दिव्यांश उपाध्याय, अंकित पांडेय, प्रमोद दुबे, अरुण मौर्या, मुन्ना, पवन अग्रहरि संतोष गुप्ता संतोष गुप्ता डिंपू आलोक सिंह अजय यादव मंटू शिल्पा गुप्ता, संस्थान स्टॉप प्रिंसिपल बेबी कुशवाहा, संदीप यादव, जितेन्द्र मौर्या,कोकिला मौर्या, सोनम यादव, सीबू मौर्या, मनोज माली, जिलेदार विश्वकर्मा मंजू प्रजापति, शिवम सैनी, व दिव्यांग बच्चे उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

लाड़की बहिन योजना में बड़ा खुलासा: 80 लाख लाभार्थी सूची से बाहर, पुरुषों और सरकारी कर्मचारियों के नाम भी मिले शामिल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़की...