कविता श्रीवास्तव /मुंबई वार्ता

मुंबई में मनपा चुनाव को लेकर इन दिनों प्रचार अभियान हर जगह तेज है। इस बार के चुनाव में नई पीढ़ी की मॉडर्न सोच से मुंबई को आगे बढ़ाने की सबको आतुरता है। विकास की तेज रफ्तार के साथ सबको साथ लेकर चलने की सबकी अभिलाषा है।धर्म, जाति व गैरवाजिब टकराव की बजाए मुंबई की मौलिकता और यहां के कॉस्मोपॉलिटन स्वभाव को कायम रखने की चुनौती भी है। इन्हीं चुनौतियों को लेकर गोरेगांव-पश्चिम के वार्ड क्रमांक ५० में मॉडर्न विचारों के साथ पढ़ी-लिखी युवा तन्वी राव इस बार बड़ी तैयारी से चुनावी मैदान में उतर रही हैं। उन्हें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अपनी सशक्त प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण की कमान दे रही है।


तन्वी राव का चेहरा इस क्षेत्र में न केवल चिरपरिचित है बल्कि बहुत ही लोकप्रिय भी है। तन्वी राव यहां के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और शिवसेना के उप विभागप्रमुख दिनेश राव की सुपुत्री है। तन्वी के पिता दिनेश राव ने यहां के भाजपा नगरसेवक रहे दीपक ठाकुर को पिछले मनपा चुनाव में तगड़ी चुनौती देकर दूसरा स्थान पाया था। इस बार वार्ड क्रमांक ५० ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है इसलिए ठाकुर ठाकुर परिवार को यह सीट छोड़नी होगी। ऐसे में दिनेश राव ने इस बार अपनी बेटी तन्वी राव को कमान सौंपी है।


तन्वी राव अपने पिता के साथ इस क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर सक्रिय रही हैं। वे इतनी लोकप्रिय है कि गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब जैसे प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव में जीतकर आज वे इस क्लब की डायरेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर हैं। इतना ही नहीं, सबके साथ घुलीमिली युवा तन्वी राव इस क्लब में महिलाओं के विंग की अध्यक्ष भी हैं। ऊर्जावान तन्ची राव ने कहा है कि इलाके में जरूरतमंदों को निरंतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक होगी।
अपनी महत्वाकांक्षी विचारधाराओं को शेयर करते हुए तन्वी राव ने कहा कि मुंबई ‘सबको काम और सबको दाम’ देने वाला दुनिया का सबसे चर्चित महानगर है। इसके स्थानीय महत्व को संरक्षित करने में हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे का नेतृत्व हमेशा प्रभावी रहा है। यह ठाकरे परिवार का नेतृत्व ही है, जिसने संकट की हर घड़ी में हमेशा आगे रहकर मुंबईवासियों के हक में आवाज उठाई है।
पार्टी में भितर-घातियों गद्दारों के हटने के बाद अब उद्धव बालासाहेब ठाकरे और राज ठाकरे ने हाथ मिलाकर मुंबई की प्रतिष्ठा, शान और उसके ऐश्वर्य को बचाने के लिए मॉडर्न सोच के साथ युवाओं को कमान देने का अभियान चलाया है। मुंबई के मूल स्वरुप को बचाए रखने के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर युवा जगत, महिला शक्ति, वरिष्ठजनों को आगे रखने के लक्ष्य के साथ उद्वव बालासाहेब ठाकरे और राज ठाकरे की युति ने मुंबईवासियों में नया आत्मविश्वास और नई स्फूर्ति का संचार किया है।
चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शिवसेना विधायक व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे के हाथों से अहिंसा मार्ग पर हुआ, अब तन्वी राव की प्रचार यात्रा जोरों से शुरू हुई है।मुंबई को विकास की नई रफ्तार पर दौड़ने के साथ-साथ मुंबई के असली स्वरूप को बचाए रखने की जद्दोजहद भी तेज है। इस बार का चुनाव स्थानीय मुद्दे, स्थानीय अस्मिता और मुंबई के मूल निवासियों की भावनाओं को लेकर प्रभावित रहेगा।
इन्हीं विषयों को लेकर गोरेगांव-पश्चिम के वार्ड क्रमांक ५० में भी मतदाताओं के समक्ष तन्वी राव पहुंचने वाली है।गोरेगांव-पश्चिम में लिंकिंग रोड, बड़े मॉल्स, स्पोर्ट्स क्लब, कॉलेजों और चालियों, सामान्य बस्तियों वाले वार्ड क्रमांक अभिजात्य जात्य सोसाइटीज से लेकर साधारण ५० में मतदाता भी इस बार बदलाव की तैयारी में हैं। इसका सीधा लाभ युवा तन्वी राव को मिलेगा।


