परपोते ने फिक्स तोड़कर दादी की तेरही के लिए दे दी अपनी सारी जमाराशि।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

एक तरफ जहां नजदीकी रिश्तों में भी खटास बढ़ती जा रही है, वहीं एक परपोते ने मधुर रिश्तों की प्रेरणादायक मिशाल प्रस्तुत करते हुए अपनी दादी की तेरही के लिए फिक्स तोड़कर अपनी संपूर्ण जमा राशि (5.40 लाख रुपए) परिवारजनों को दे दी। चंदौली जनपद के महुअर कला गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी के घर 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिया।

संदीप सिंह की दादी मनकीराजी देवी का 110 वर्ष की उम्र में 25 दिसंबर को निधन हो गया था। संदीप सिंह के पुत्र शानू सिंह (18 वर्ष ) का उनकी दादी के साथ गहरा लगाव था। दादी भी शानू को बहुत प्यार करती थी। शानू ने पिछले 4 साल में 5 लाख 40 हजार रुपए की बचत की थी, जो फिक्स डिपॉजिट के रूप में बैंक में जमा थी।

शानू ने अदभुत निर्णय लेते हुए अपनी सारी जमा राशि निकालकर परिवार जनों को यह कहकर दे दी कि दादी को श्रद्धांजलि देने का इससे बढ़िया काम क्या हो सकता है? 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया। करीब 15000 लोग शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से लेकर मुंबई के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी, विधायक सुशील सिंह से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के अलावा अनेक जाने-माने लोग तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. मनकीराजी देवी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बोरीवली में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम संपन्न, विधायक संजय उपाध्याय ने सेविकाओं से किया संवाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस...