मुंबई वार्ता संवाददाता

:हिन्दुस्थान-पाकिस्तान युद्द के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान को समर्थन दिया था। मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की आपूर्ति का ठेका तुर्की की सेलेबी कंपनी को दिया गया है। ये कमाते हिन्दुस्थान से है और गाते पाकिस्तान की है। तुर्की की किसी भी कंपनी को हम मुंबई में काम नहीं करने देंगे। यदि मुंबई एयरपोर्ट से तुर्की की कंपनी को नहीं हटाया गया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।” यह बातेँ शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कही है।
उन्होंने कहा कि,” एयरपोर्ट के सीईओ झा जी को अल्टीमेटम दिया गया है। अगर 10 दिन के अंदर इस टर्की की कंपनी को एयरपोर्ट से नही हटाया गया तो हम शिवसैनिक 10 हजार से ज्यादा की संख्या में आकर एयरपोर्ट पर हंगामा करेंगे, आंदोलन करेंगे, चक्का जाम करेंगे। हमने अल्टिमेटीम दिया है लिखिति में।”


उन्होंने यह भी कहा कि, “हमे शक है कि ये सेलेबी कंपनी हमारे एयरपोर्ट की अहम जानकारियों को तुर्की के जरिये पाकिस्तान को साझा करती है। इसे यहां से हटाना ही पड़ेगा। 70 प्रतिशत एयरलाइन का ग्राउंड स्टाफ सेलेबी नाम की ये कंपनी जो तुर्की की है वो हैंडल करती है। ये कमाते हिन्दुस्थान की गई और गाते पाकिस्तान की है। ये अब नही चलेगा ।


