तेलुगु विद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मेलन संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी महानगरपालिका के कामतघर इलाके में स्थित तेलुगू माध्यमिक विद्यालय का सन 2008–09 की पहली दसवीं की बैच का भव्य पूर्व विद्यार्थी संमेलन कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2025 को स्थानीय मंडई स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर सभागृह में संपन्न हुआ।स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि उस समय इस बैच में कुल 100 विद्यार्थी थे, जिनमें छात्राओं की संख्या अधिक थी।

16 वर्षों बाद इन विद्यार्थियों ने फिर से एक-दूसरे से मिलकर अपने सुनहरे स्कूल के दिनों की यादें ताज़ा कीं।कार्यक्रम में लगभग 60% विद्यार्थी उपस्थित रहे।जिनमें से कई विद्यार्थी विशेष रूप से अबूदाबी,दुबई, हैदराबाद, पुणे और सिरसिला जैसे शहरों से परिवार के साथ इस अवसर के लिए पहुँचे थे।इस अवसर पर विद्यालय में उस समय पढ़ाने वाले सभी शिक्षक एवं मुख्याध्यापक का शाल, श्रीफल और मेमोंटो देकर सन्मान किया गया।इससे पहले माध्यमिक विद्यालय का पहले मुख्याध्यापक शंकर पासिकांटी और मौजूदा मुख्याध्यापिका सोनाली मैडम को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने उस समय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस कार्यक्रम को सफल बनने के लिये तिरुमलेश अन्नलदास, गणेश पेद्दूरी, प्रवीण ध्ववनपेल्ली, सुनील पेनागोंडा, वेंकटेश बुरला,रम्या श्रीरामुला और उमा पेंबत्तुला, अनिता ने विषेश मेहनत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी बॉम्बे परिसर स्थित हॉस्टल में...

मुंबई के पांच बड़े क्लबों पर एफडीए की सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)...

महादेव बेटिंग सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा खुलासा, 7 साल में ₹43,400 करोड़ की अवैध कमाई का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव...