दादर में मनाई गई पं. नाथूराम गोडसे की पुण्यतिथि, हिंदू महासभा का मारुति मंदिर हॉल में कार्यक्रम

Date:

वरिष्ठ संवाददाता / मुंबई वार्ता

हिंदू महासभा, महाराष्ट्र के संयोजन में देशभक्त अमर पंडित नाथूराम गोडसे और शहीद नारायण आप्टे की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दादर के पाटिल मारुति मंदिर हॉल में हुए कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय नेता दिनेश भोगले ने कहा कि,” यह सत्य है कि शांति स्थापित करने के लिए हमें मजबूत होना पड़ता है। अहिंसा से यह सब नहीं होता, इसे हमें स्वीकार करना ही होगा। “

इस अवसर पर बहुभाषी हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के कार्यवाहक महेश पटेल और मुंबई अध्यक्ष अनूप केनी मौजूद थे। भोगले ने आगे कहा कि बहुमुखी व्यक्तित्व वाले पंडित नाथूराम गोडसे विभाजन के बाद हिंदुस्तानी लोगों पर हो रहे अत्याचार से बहुत दुखी थे।

देशभक्ति की भावना से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी और नारायण आप्टे की असीम देशभक्ति का उदाहरण आज की पीढ़ी को देशहित में हमेशा अपनाना चाहिए। अपने संबोधन में महेश पटेल ने कहा कि हिंदू महासभा प्रखर देशभक्ति के लिए समर्पित एकमात्र संगठन है।

हर देशवासी को इस संगठन में शामिल होकर काम करना चाहिए। मुंबई अध्यक्ष अनूप केनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के विचारों को मजबूत करने के लिए हिंदू महासभा के काम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...