भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज। चुनाव में रुपये बांटने का आरोप।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

विपक्ष के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और नालासोपारा से भाजपा कैंडिडेट राजन नाइक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है।

मुंबई के उपनगर विरार के होटल में चुनाव आयोग के अफसरों ने तावड़े के कमरे से 9 लाख रुपए और कागजात बरामद किए। इसका वीडियो सामने आया है।

हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ इतना कहा है कि कुछ सीज किया गया है। डिटेल में जानकारी नहीं दी है।

हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के विधायक क्षितिज ठाकुर ने आरोप लगाया कि तावड़े मंगलवार को 5 करोड़ रुपए लेकर विरार इलाके के एक होटल पहुंचे। उनके साथ नालासोपारा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजन नाइक और दूसरे कार्यकर्ता भी थे। यहां उनकी मीटिंग चल रही थी। बहुजन विकास आघाड़ी के मुताबिक, होटल में वोटर्स को पैसे बांटे जा रहे थे। जानकारी मिलने पर हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर भी होटल पहुंचे। बहुजन विकास आघाड़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ।

क्षितिज ठाकुर नालासोपारा सीट से बहुजन विकास आघाड़ी उम्मीदवार भी हैं।होटल के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें बहुजन विकास आघाड़ी कार्यकर्ता नोट लिए दिखाई दे रहे हैं। ​​​​​​एक युवक के हाथ में एक डायरी भी है।

आरोप है कि इसी डायरी में पैसों का लेखा-जोखा है।

विनोद तावडे ने कहा- नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। चुनाव के दिन की आचार संहिता की 12 बातें बताने के लिए मैं वहां पहुंचा था। हमारी सामने वाली पार्टियों को लगा कि मैं वहां पैसे बांटने पहुंचा हूं। इन आरोप की चुनाव आयोग और पुलिस जांच करें। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। सभी मुझे जानते हैं। मैं भी चाहता हूं कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...