दिल्ली के प्रसिद्ध साहित्यकार कवि सुधेन्दु ओझा का मुंबई मे निलंबार फाउंडेशान ने किया सम्मान.

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

मुंबई कवि साहित्यकार सुधेन्दु ओझा का सम्मान गत दिनों मुंबई के कवियों और साहित्यकारों की ओर किया गया।वहीं काव्य सृजन कार्यक्रम मे श्रोताओं कवियों की भारी भीड़ दिखाई दी ।

गौरतलब हो कि सौभाग्य प्रकाशन के मालिक,बीस किताबों के लेखक, साहित्य में सितारा देवी पर पुस्तक लेखन के साथ ही अतुलनीय साहित्यिक योगदान देने वाले लेखक,सहृदय व्यक्तित्व के धनी सुधेन्दु ओझा का मुंबई प्रवास तब सुखद बन गया जब उनके सम्मान में शनिवार को मुंबई के कई दिग्गज साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति मे शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस सांगोष्टी का आयोजन पूर्व हिंदी साहित्य अकादमी अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी के मार्गदर्शन में नीलांबरी फाऊंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम का आयोजन अंधेरी के डी एन नगर स्थित भेल गेस्टहाऊस में किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि,शायर सागर त्रिपाठी,डॉ कृपाशंकर मिश्रा,रचनाकार प्रमोद कुमार ‘कुश’ तनहा, गुलशन मदान, पत्रकार संतोष पाण्डेय, उत्कृष्ट गज़लकार अश्विनी उम्मीदी, दयाराम दर्द, विनोदी ,कुशल साहित्यकारा शील निगम,विनीता सहल, अभिनेत्री और रचनाकार हेमा चंदानी तथा जौनपुर से पधारे प्रसिद्ध गीतकार निडर जौनपुरी रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीलांबरी फाऊंडेशन की संस्थापिका डॉ नीलिमा पाण्डेय और अध्यक्ष कुसुम तिवारी , वारिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी, गजल गायक शायर अश्वूनी उम्मीदी और आशीष पाल ने यथोचित सफल प्रयास किया। हिंदी साहित्य में एक उत्कृष्ट संध्या का जुड़ जाना अवश्यंभावी बन पड़ा।अंत में संस्था की अध्यक्ष कुसुम तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 12 सितंबर को होगा ‘मुंबई और बनारस’ कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता साहित्य और कविता प्रेमियों के...

कोस्टल रोड पर बढ़ाई जाएं BEST बसें, यात्रियों को मिले सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवा: विधायक रईस शेख।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति...