देहव्यापार करवाने वाला पुरुष दलाल चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे.

Date:

● 3 पीडीत लडकियां सेक्स रैकट के दलदल से रेस्क्यू

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

AHTC(मानव तस्करी विरोधी विभाग) ने महिलाओं से देह व्यापार करवाने वाले एक पुरुष को गिरफ्तार कर 3 पीड़ित महिलाओं को उसके चंगुल से मुक्त कराया है.

MBVV(मीरा-भयंदर वसीविर)पोलीस आयुक्तालय, AHTC के सीनियर PI देवीदास हंडोरे को गुप्त सूचना मिली थी की , मीरा रोड ईस्ट काशीमीरा पोलिस स्टेशन की हद में MIDC रोड, डेल्टा गार्डन बिल्डिंग, बाबा फालूदा , पिज्जा हट होटल के पास एक पुरुष दलाल ग्राहकों के मोबाइल फोन पर लडकियो के फोटो भेजकर देहव्यापार के लिए लडकिया सप्लाई करने आने वाला है.

AHTC के सीनियर PI देवीदास हंडोरे और AHTC की टीम ने डेल्टा गार्डन, बाबा फालूदा, पिज्जा हट के पास बोगस ग्राहक के माध्यम से जाल बिछाया. क्राइम ब्रांच की टीम ने छापे में एक पुरुष दलाल को हिरासत में लेकर उक्त पुरुष दलाल के चंगुल से 3 पीडीत लड़कियो को देहव्यापार के दलदल से रेस्क्यू किया .

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुष दलाल लडकियो को फिल्म लाइन में साइड हीरोइन का रोल दिलाने के बहाने पीडीत लडकीयो से विगत 2/3 साल से देहव्यापार करवा रहा था . गिरफ्तार पुरुष दलाल ने कितनी ओर लडकियो को देहव्यापार में धकेला है व पुरुष दलाल का ओर कोई साथीदार तो नहीं है? उसकी भी जाँच पड़ताल क्राइम ब्रांच की टीम कर रही हैं .

क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार पुरुष दलाल के उपर BNS की विभिन्न धाराओं और पीटा एक्ट के तहत कानूनी कारवाई कर रही है. 3 पीडीत लडकियो को महिला सुधारगृह में भेजने की कानूनी प्रकिया की जा रही है.

यह कार्रवाई MBVV आयुक्तालय के वरीष्ठ अधिकारियो, क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे , सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में AHTC के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास हंडोरे , पुलिस उप निरीक्षक प्रकाश तुपलोंढे , सहायक पुलिस निरीक्षक उमेश पाटील , राजू भोइर, राजाराम आसावले, शिवाजी पाटील, हेड कांस्टेबल सम्राट गावडे, किशोर पाटील, पुलिस कांस्टेबल किशोर शिंदे , चेतन राजपुत , महिला पुलिस कांस्टेबल अश्विनी भिल्लारे, तृशा कटकधोंड और AHTC भाईंदर वेस्ट की टीम ने सयुंक्त रूप से की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फ्लोरा फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश।

■ पूर्व डिप्टी मेयर बाबूभाई भवानजी समेत पदाधिकारियों को...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, साउंड बैरियर का हिस्सा SV रोड पर गिरा; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव स्थित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन...

महापौर रितू तावडे ने कर्मचारियों के साथ मनाया ‘कृतज्ञता की राखी’ का पर्व।

■ विधायक चित्राताई वाघ की मौजूदगी में महापौर बंगले...