सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता
नवी मुंबई के एपीएमसी बाजार में सोमवार को इस साल के केसर आम की पहली खेप पहुंची। पहली खेप में आम की पांच पेटियां आई हैं और आनेवाले समय मे आम की रोजाना 15 से 20 पेटियां आती रहेंगी ।
एपीएमसी बाजार के व्यापारी संजय पानसारे ने बताया कि कोकण के देवगढ़ से यह आम आया है । इस साल नवंबर महीने तक बारिश हुई थी, जिसके चलते आम की फसल देरी से होगी । आम की पहली खेप आई है । जिसमे आम की 5 पेटियां है।आम की एक पेटी की कीमत आज 15 हजार से 17 हजार रुपये तक है । जैसे – जैसे आम की आपूर्ति बढ़ेगी , वैसे- वैसे कीमतों में गिरावट आएगी ।


