सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

अंबेडकरवादी संगठन की ओर से संविधान की रक्षा के लिए बीड में जन आक्रोश मोर्चे का आयोजन किया गया है.
यह मोर्चा बीड शहर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से कलेक्टर कार्यालय तक निकाला गया.
इस मोर्चे के माध्यम से डॉ. सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या के लिए जिम्मेदार पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने, बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वाले गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, परभणी में महिलाओं पर अमानवीय लाठीचार्ज करने वाली पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज करने जैसी कई मांगें की गई.
मोर्चे के दौरान देश में सभी चुनाव मतपत्र पर कराने ,सरकारी नौकरियों में एकाधिकारवादी व्यवस्था खत्म करने, स्थायी नौकरियाँ एवं रिक्त आरक्षित सीटें शीघ्र भरने, की भी मांग की गई.


