राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

उल्हासनगर-2 स्थित झुलेलाल ट्रस्ट हाई स्कूल के छात्रों के लिए पुलिस स्टेशन दौरे का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्रों को पुलिस विभाग के दैनिक कार्यों, हथियारों, लॉकअप, वायरलेस सिस्टम और अन्य विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर कुल 55 छात्र और 4 शिक्षक उपस्थित थे।
छात्रों को एपीआई गीते, डब्ल्यूपीएसआई निकिता भोईगड, पोहवा चोपडे, पोहवा बारगजे और मपोहवा राजगुरु सहित अन्य अधिकारियों ने जानकारी दी।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और कानून व्यवस्था की बेहतर समझ प्रदान करना था।


